[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं पंचायत में विशेष ग्राम सभा का बहिष्कार, नहीं हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं पंचायत में विशेष ग्राम सभा का बहिष्कार, नहीं हुआ आयोजन

निराधनूं पंचायत में विशेष ग्राम सभा का बहिष्कार, नहीं हुआ आयोजन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : ग्राम पंचायत निराधनूं में शुक्रवार को प्रस्तावित “मुख्यमंत्री विकसित ग्राम सभा” का आयोजन नहीं हो सका। पंचायत मुख्यालय पर सभा के लिए आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने से कार्यक्रम स्थगित रहा। ग्राम विकास अधिकारी दीपिका मेव ने बताया कि नियमानुसार सामान्य ग्राम सभा के लिए 15 दिन पूर्व तथा विशेष ग्राम सभा के लिए कम से कम 3 दिन पूर्व कार्यदिवस का नोटिस जारी किया जाना आवश्यक होता है। जबकि पंचायत राज विभाग द्वारा गुरुवार को ही सुबह 11 बजे विशेष ग्राम सभा आयोजित करने के आदेश जारी कर दिए गए। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया को नियमों के विपरीत मानते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ (पंजी) ने इस नोटिस का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इसी के चलते शुक्रवार को पंचायत मुख्यालय निराधनूं में आयोजित होने वाली विशेष ग्राम सभा में कोरम पूरा नहीं हो पाया और सभा का आयोजन नहीं हो सका।

Related Articles