[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज

निराधनूं ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा होगी ईद-उल-फितर की नमाज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। शनिवार सुबह 8:00 बजे ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा की जाएगी, जिसकी इमामत मस्जिद के हाफिज मोहम्मद अनिस खान करेंगे। पंच इकबाल खोखर ने बताया कि अलविदा जुमा के मौके पर समस्त मुस्लिम समुदाय की सहमति से यह निर्णय लिया गया है। ईद की नमाज को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और बड़ी संख्या में नमाजी ईदगाह पहुंचेंगे। वहीं, शुक्रवार को जुमातुल विदा की नमाज भी पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ अदा की गई।

रोजेदारों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा कर खैर-बरकत, अमन-चैन और देश की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इस अवसर पर हाफिज मोहम्मद अनिस खान ने खुत्बा पढ़ते हुए रमजान माह की अहमियत और अलविदा जुमा की फजीलत पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने रोजा, नमाज, जकात और नेक अमल के महत्व को बताते हुए समाज में भाईचारे और इंसानियत का संदेश दिया।

नमाज के बाद सैकड़ों नमाजियों ने हाथ उठाकर अल्लाह से गुनाहों की माफी, इबादतों की कबूलियत, देश में शांति, आपसी भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।

Related Articles