मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद खत्म:नर्सिंग स्टाफ में रोष, मुख्यमंत्री के नाम प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा
मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद खत्म:नर्सिंग स्टाफ में रोष, मुख्यमंत्री के नाम प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा
चूरू : चूरू सहित प्रदेश के सात मेडिकल कॉलेजों में 1267 नियमित पद समाप्त कर दिए गए हैं। इनमें चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज के 156 पद शामिल हैं। अब इन पदों पर राजस्थान कॉन्ट्रैक्चुअल हायरिंग सिविल पोस्ट रूल्स के तहत नियुक्तियां की जाएंगी।
इस निर्णय से नर्सिंग स्टाफ में असंतोष है, क्योंकि 746 पद नर्स ग्रेड द्वितीय के हैं। डीबी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर ताराचंद मेघवाल और प्रदीप चौधरी ने बताया कि नियमित पद समाप्त होने के बाद वर्तमान में प्रतिनियुक्ति, स्थानांतरण या प्लेसमेंट एजेंसी के जरिए कार्यरत कर्मचारियों के भविष्य को लेकर अनिश्चितता है।

नर्सिंग ऑफिसर्स ने मुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री और शासन सचिव के नाम मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि इन नियमित पदों पर कार्यरत कर्मचारी राजमेस मेडिकल कॉलेजों और संलग्न अस्पतालों के सुचारू संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सरकार से समाप्त किए गए इन नियमित पदों को पुनः सृजित करने की मांग की।
अपनी मांगों को लेकर नर्सिंग ऑफिसर्स ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और विधायक हरलाल सहारण से भी मुलाकात की और उन्हें वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। इस संबंध में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया कि नर्सिंग ऑफिसर्स द्वारा सौंपा गया ज्ञापन उच्च स्तर पर भेज दिया गया है। सरकार के आगामी आदेशों का इंतजार किया जा रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2068672