नीमकाथाना में ब्यूटी एंड वेलनेस सेशन आयोजित:छात्राओं को करियर की जानकारी दी, ब्यूटी किट बांटे
नीमकाथाना में ब्यूटी एंड वेलनेस सेशन आयोजित:छात्राओं को करियर की जानकारी दी, ब्यूटी किट बांटे
नीमकाथाना : नीमकाथाना के पीएम श्री जमना देवी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक ब्यूटी एंड वेलनेस सेशन का आयोजन किया गया। इस सत्र में छात्राओं को स्किन केयर, पर्सनल ग्रूमिंग और ब्यूटी क्षेत्र में उपलब्ध करियर के अवसरों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
सेशन के दौरान वक्ताओं ने ब्यूटी और वेलनेस क्षेत्र में कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे वे इस उद्योग में अपनी जगह बना सकें। कार्यक्रम में ब्यूटीशियन सुनीता चौधरी, सुमन मीणा और शहनाज बानो ने भी भाग लिया। उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और छात्राओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने इस सत्र में पूरे उत्साह के साथ भागीदारी की।
इस अवसर पर छात्राओं को ब्यूटी किट वितरित किए गए। सुनीता और सुमन ने बताया कि छात्राओं को समय-समय पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे सत्रों के माध्यम से युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2067675


