[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लापता अग्निवीर हरित जाट को सैन्य सम्मान:धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे, 14वीं राजपूताना राइफल्स देगी सलामी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

लापता अग्निवीर हरित जाट को सैन्य सम्मान:धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे, 14वीं राजपूताना राइफल्स देगी सलामी

लापता अग्निवीर हरित जाट को सैन्य सम्मान:धराली-हर्षिल क्षेत्र में आई आपदा के दौरान ड्यूटी पर तैनात थे, 14वीं राजपूताना राइफल्स देगी सलामी

सीकर : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में आपदा के दौरान लापता हुए अग्निवीर हरित जाट को नवंबर 2025 में ‘अनुमित मृत’ घोषित किया गया था। अब मार्च 2026 में उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। धोद क्षेत्र के मांडोली गांव निवासी हरित जाट का पार्थिव देह अभी तक बरामद नहीं हो सका है, इसके बावजूद उन्हें पूर्ण सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

यह तिरंगा यात्रा 20 मार्च कल सुबह 8 बजे शाहपुरा गांव से शुरू होकर मांडोली गांव स्थित हरित जाट के निवास स्थान तक पहुंचेगी। इस मौके पर 14वीं राजपूताना राइफल्स द्वारा शहीद जवान को सभी पारंपरिक सैन्य सम्मान दिए जाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

इस कार्यक्रम में जिले के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। हरित जाट के परिजन चार महीने से उनके लौटने की उम्मीद कर रहे थे। हालांकि, कर्तव्य पथ पर बलिदान हुए इस जवान को सम्मान देने के लिए गांव और आसपास के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

हरित जाट 5 अगस्त 2025 को उत्तरकाशी के धराली-हर्षिल क्षेत्र में बादल फटने से आई आपदा के दौरान ड्यूटी पर थे। पहाड़ खिसकने और मलबे की चपेट में आने के बाद वे लापता हो गए थे। लंबे समय तक चले खोज अभियान के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद प्रशासन ने नवंबर 2025 में उन्हें ‘अनुमित मृत्यु’ घोषित कर दिया।

देश सेवा का सपना लेकर सेना में शामिल हुए हरित जाट का कार्यकाल छोटा रहा, लेकिन उनका बलिदान सदैव याद रखा जाएगा। अब तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरा क्षेत्र अपने इस वीर सपूत को अंतिम सम्मान देगा।

Related Articles