[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में नव संवत्सर रैली कल, हाईटेक-ड्रोन से होगी निगरानी:संवेदनशील पॉइंट्स पर एक्स्ट्रा फोर्स रहेगी, एसपी ने खुद किया मार्ग निरीक्षण

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में नव संवत्सर रैली कल, हाईटेक-ड्रोन से होगी निगरानी:संवेदनशील पॉइंट्स पर एक्स्ट्रा फोर्स रहेगी, एसपी ने खुद किया मार्ग निरीक्षण

सीकर में नव संवत्सर रैली कल, हाईटेक-ड्रोन से होगी निगरानी:संवेदनशील पॉइंट्स पर एक्स्ट्रा फोर्स रहेगी, एसपी ने खुद किया मार्ग निरीक्षण

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में नव संवत्सर के अवसर पर कल वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली से पहले आज शाम को सीकर पुलिस अधीक्षक प्रवीण नायक ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ रैली मार्ग का निरीक्षण किया।

एसपी प्रवीण नायक अपनी टीम के साथ रामलीला मैदान से रवाना होकर घंटाघर, चांदपोल गेट, सालासर बस स्टैंड, फतेहपुरी गेट, जाट बाजार, कल्याण सर्किल, बजरंग कांटा होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जाट बाजार और ईदगाह चौराहा जैसे संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।

करीब डेढ़ घंटे तक पैदल चलकर एसपी प्रवीण नायक और टीम ने शहर का दौरान किया।
करीब डेढ़ घंटे तक पैदल चलकर एसपी प्रवीण नायक और टीम ने शहर का दौरान किया।
जाट बाजार में संवेदनशील पॉइंट पर विशेष निगरानी के लिए निर्देश देते हुए एसपी प्रवीण नायक नूनावत।
जाट बाजार में संवेदनशील पॉइंट पर विशेष निगरानी के लिए निर्देश देते हुए एसपी प्रवीण नायक नूनावत।

एसपी प्रवीण नायक ने बताया कि रैली में हजारों लोगों के आने की संभावना है, जिसके मद्देनजर आज फ्लैग मार्च निकाला गया। उन्होंने कहा कि हर एक पॉइंट को बारीकी से देखा गया है। कल रैली के दौरान करीब 600 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह, एडिशनल एसपी गिरधारी लाल शर्मा, सीओ सिटी संदीप चौधरी, ट्रैफिक डीवाईएसपी पूनम, शहर कोतवाल सुनील कुमार जांगिड़, उद्योग नगर एसएचओ राजेश कुमार बुडानिया सहित पुलिस और आरएसी के जवान मौजूद रहे।

एसपी ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। इसके अलावा, हाईटेक ड्रोन से निगरानी की जाएगी और संवेदनशील इलाकों में छतों पर भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजकों को रैली के दौरान आपत्तिजनक गाने नहीं बजाने के लिए कहा गया है।

Related Articles