लाखनी में माणा बाबा का दो दिवसीय मेला शुरू:22 टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता, हरियाणा ने जीता उद्घाटन मैच
लाखनी में माणा बाबा का दो दिवसीय मेला शुरू:22 टीमों के बीच वॉलीबॉल प्रतियोगिता, हरियाणा ने जीता उद्घाटन मैच
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : रींगस के लाखनी के जोहड़े में स्थित माणा बाबा धाम पर दो दिवसीय वार्षिक मेले का बुधवार को धार्मिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजस्थान सहित अन्य राज्यों की 22 टीमों ने हिस्सा लिया।
माणा बाबा मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष बलदेव सिंह बाजिया ने बताया कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग से 14 और महिला वर्ग से आठ टीमें शामिल हैं। उद्घाटन मैच चहणकला, हरियाणा और राजस्थान के चूरू जिले की टीम के बीच खेला गया, जिसमें हरियाणा की टीम विजयी रही।
माणा बाबा धाम को सजाया
मेले के लिए माणा बाबा धाम को फूल-मालाओं और बिजली लाइटों से सजाया गया है। बुधवार रात को भजन गायकों द्वारा बाबा के भजनों के साथ भजन-कीर्तन और जागरण का आयोजन किया गया।
मेले के समापन पर वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51,000 रुपए और उपविजेता टीम को 31,000 रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मेले में अनेक देवी-देवताओं की झांकियां भी सजाई जाएंगी।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत लाखनी के प्रशासक महेश कुमार बाजिया, डॉ. एचएस धायल, डॉ. आरएस जाखड़ और राकेश कुल्हारी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने मनोकामनाएं पूरी होने के लिए प्रार्थना की
मेले के शुभारंभ के अवसर पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। प्रदेश सहित हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे कई राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद चढ़ाकर और धोक लगाकर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की प्रार्थना की।
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला परिसर में कई विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। बारिश, धूप और गर्मी से बचाव के लिए टेंट लगाए गए हैं। दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सुरक्षा गार्ड और बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2066515


