नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात
प्रदेश के विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
सीकर : राजस्थान के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने नई दिल्ली में ओम बिड़ला, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा केंद्रीय कानून एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात कर प्रदेश के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
मंत्री खर्रा ने इस दौरान प्रदेश में चल रही एवं प्रस्तावित सड़कों से संबंधित योजनाओं तथा आमजन से जुड़ी प्रमुख समस्याओं को केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष रखा। उन्होंने नागरिकों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शीघ्र समाधान का आग्रह किया।
उन्होंने क्षेत्र की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शाहपुरा-रींगस सड़क मार्ग के चौड़ीकरण कर उसे चार लेन में विकसित करने तथा उसे राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्रदान करने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि इससे क्षेत्रीय संपर्क मजबूत होगा और विकास को नई गति मिलेगी।
इसके अतिरिक्त, सीकर-जयपुर बाईपास पर बढ़ती जाम की समस्या के स्थायी समाधान के लिए भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हुए यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाने का आग्रह किया।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय मंत्रियों ने प्रस्तुत विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया और विश्वास व्यक्त किया कि शीघ्र ही इन मांगों पर प्रभावी निर्णय लिए जाएंगे, जिससे आमजन को बेहतर सड़क सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस दौरान पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2066306


