[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला युवक का शव:घर से हॉस्पिटल जाने की बात कहकर निकला था, 4 महीने पहले हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला युवक का शव:घर से हॉस्पिटल जाने की बात कहकर निकला था, 4 महीने पहले हुई थी शादी

सीकर में हर्ष पहाड़ी पर मिला युवक का शव:घर से हॉस्पिटल जाने की बात कहकर निकला था, 4 महीने पहले हुई थी शादी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर के जीणमाता थाना क्षेत्र में स्थित हर्ष पहाड़ी पर बुधवार शाम को एक युवक का शव मिला। युवक दो दिन पहले अस्पताल जाने की बात कहकर घर से लापता हो गया था। पुलिस को घटनास्थल से जहर की एक शीशी और एक बाइक बरामद हुई है। मृतक की पहचान रौनक जाट (27) पुत्र लालचंद जाट, निवासी कटराथल के रूप में हुई है।

जीणमाता थाना के SHO राकेश कुमार मीणा के अनुसार, शव हर्ष पर्वत पर मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर वॉच टावर के पास मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रौनक 16 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे घर से अस्पताल जाने की बात कहकर निकला था और उसके बाद से लापता था। उसके भाई सूरजभान ने 17 मार्च को दादिया पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्राथमिक तौर पर अंदेशा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते उसने आत्महत्या की हो। युवक के पास जहर की शीशी मिली है। युवक की 4 महीने पहले शादी हुई थी

दादिया थाना SHO बुद्धिप्रसाद ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार युवक की तलाश कर रही थी। उसकी अंतिम लोकेशन हर्ष पर्वत की पहाड़ियों पर मिली थी। आज टीम को पहले युवक की बाइक मिली और उससे करीब 200 मीटर दूर युवक का शव मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad