मोयल परिवार द्वारा सजाया गया दस्तरखान मदीना मस्जिद के पास रोजा इफ्तार की दावत में दिखा सेवा सद्भाव ,देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की
मोयल परिवार द्वारा सजाया गया दस्तरखान मदीना मस्जिद के पास रोजा इफ्तार की दावत में दिखा सेवा सद्भाव ,देश- प्रदेश के लिए अमन चैन की दुआएं की
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर आथुना मोहल्ला मदीना मस्जिद के पास मोयल परिवार द्वारा रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्याओं में लोगों ने दावते इफ्तार किया काफी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की ओर देश और प्रदेश के लिए अमन-चैन की दुआएं की, रमज़ान के पवित्र महीने में रोज़ा इफ्तार सूर्यास्त के समय रोज़ा खोलने की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और खुशी की रस्म है। दिनभर भूखे-प्यासे रहने के बाद, मुसलमान मगरिब की अजान की आवाज के साथ ही रोजेदार खजूर, पानी और स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ इफ्तार करते हैं। इफ्तार से पहले दुआ पढ़ना और सामूहिक रूप से रोजा खोलने भाईचारे को बढ़ाता है। पैगंबर मुहम्मद साहब के अनुसार, रोज़ा खजूर या पानी से खोलना सुन्नत है।
रोजा इफ्तार की दुआ: मस्ज़िद मदीना के इमाम हाफिज अब्बास साहब ने पढ़ाई “अल्लाहुम्मा इन्नी लाका सुमतु व बिका आमन्तु व अलैका तवक्कलतु व अला रिज़्किका आफतारतु” (हे अल्लाह, मैंने तेरे लिए रोज़ा रखा और तेरे रिज़्क से इफ्तार किया) रोजा इफ्तार सदभावना भाईचाराः का संदेश देता हैं । जिससे समुदाय में एकता और करुणा की भावना मजबूत होती है। इफ्तार सिर्फ भोजन नहीं, बल्कि अल्लाह के करीब आने और रोज़े की इबादत को मुकम्मल करने का एक अनमोल अवसर है। इफ्तार में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने रोजा इफ्तार किया और नमाज अदा की देश विदेश के लिए अमन-चैन-शांति की दुआए की। मोयल परिवार ने मेहमान नवाजी की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2065195


