[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: 18 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगी का खुलासा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: 18 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगी का खुलासा

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई: 18 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, ऑनलाइन ठगी का खुलासा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने सोशल माध्यमों के जरिए फर्जी वेबसाइट बनाकर लोगों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले करीब 18 माह से फरार चल रहा था। यह कार्रवाई थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर आधार कार्ड और पैन कार्ड अद्यतन करने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाता था। इसके बाद वह फेसबुक और व्हाट्सएप समूहों पर आकर्षक विज्ञापन डालकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था और उनसे धनराशि ठगता था।

थाना अधिकारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी सोशल माध्यमों पर “एक मिनट में आधार व पैन कार्ड अद्यतन” और “कम समय में अधिक कमाई” जैसे लुभावने संदेश प्रसारित करता था। इसके बाद लोगों से संपर्क कर प्रक्रिया शुल्क और सेवा शुल्क के नाम पर उनसे रुपये मंगवाए जाते थे।

पुलिस ने इस मामले में मोनू शर्मा निवासी दयाल का नांगल, थाना डाबला, जिला सीकर को गिरफ्तार किया है। मामले में उसका एक साथी राकेश, निवासी दयाल का नांगल, को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस द्वारा मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश की जा रही है और प्रकरण की जांच जारी है।

Related Articles