[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से साकार हो रहा ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ का ध्येय : यादव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से साकार हो रहा ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ का ध्येय : यादव

पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से साकार हो रहा ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ का ध्येय : यादव

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में मंगलवार को जय यादव (पुलिस अधीक्षक) के डीआईजी पद पर पदोन्नति और उत्कृष्ट सेवाओं के उपलक्ष्य में मीडियाकर्मियों द्वारा अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जय यादव ने कहा कि जिले में पुलिस और मीडिया के बेहतर समन्वय से ‘अपराधियों में डर, आमजन में विश्वास’ का ध्येय साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस और मीडिया समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और दोनों के सकारात्मक सहयोग से अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

कार्यक्रम में डॉ एमएम पुकार (मेडिकल कॉलेज प्राचार्य), सुनील झाझड़िया (डीवाईएसपी), मनीष कुमार (एपीआरओ), नरेन्द्र शर्मा (वरिष्ठ पत्रकार) सहित वक्ताओं ने जय यादव की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत हुई है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से आमजन में विश्वास बढ़ा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ पत्रकार नरेन्द्र शर्मा ने कहा कि पुलिस और मीडिया के समन्वय से समाज में सुरक्षा और सकारात्मक वातावरण का निर्माण होता है तथा अवांछित गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होता है।

इस दौरान उपस्थित मीडियाकर्मियों ने जय यादव का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन कुंजबिहारी बीरमीवाला ने किया। इस अवसर पर अशोक कुमार, फरियाद खान, मंगेज सिंह सहित अनेक मीडियाकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles