[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के डालमिया की ढाणी में पानी की समस्या:जलदाय विभाग के कार्यालय महिलाएं पहुंची, AEN से जल्द समाधान कराने की मांग की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के डालमिया की ढाणी में पानी की समस्या:जलदाय विभाग के कार्यालय महिलाएं पहुंची, AEN से जल्द समाधान कराने की मांग की

चिड़ावा के डालमिया की ढाणी में पानी की समस्या:जलदाय विभाग के कार्यालय महिलाएं पहुंची, AEN से जल्द समाधान कराने की मांग की

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के पास डालमिया की ढाणी में पिछले डेढ़ महीने से पेयजल संकट बना हुआ है। नियमित पानी की आपूर्ति न होने से स्थानीय निवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। गर्मी के मौसम से पहले ही यह समस्या और विकट हो गई है।इसी समस्या को लेकर मंगलवार को ढाणी की दर्जनों महिलाएं जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने सहायक अभियंता (AEN) सविता चौधरी को अपनी परेशानी बताई।

अधिकारियों को बताने के बावजूद नहीं हुआ समाधान

महिलाओं ने एईएन को बताया- वे पहले भी फोन पर अधिकारियों को पेयजल समस्या के बारे में सूचित कर चुकी हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। उन्होंने तत्काल पानी की आपूर्ति बहाल करने की मांग की। महिलाओं के अनुसार, ढाणी में एक ट्यूबवेल तो स्थापित है, लेकिन उससे नियमित रूप से पानी की सप्लाई नहीं की जाती। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्यूबवेल चलाने वाला भेदभाव कर रहा है, जिससे पीने, खाना पकाने और अन्य घरेलू जरूरतों के लिए पानी जुटाना मुश्किल हो गया है।

महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। प्रदर्शन में मायावती, मोहिनी, मनी, पिंकी, आरती, मुनि यादव, कछु राम, विमला देवी, सुमन, नीतू सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं शामिल थीं। एईएन सविता चौधरी ने महिलाओं को जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने ट्यूबवेल चलाने वाले को बदलने की बात भी कही।

Related Articles