[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा के भामरवासी में मधुमक्खियों के हमले से भाई-बहन घायल:खेत में गेहूं की कटाई करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा के भामरवासी में मधुमक्खियों के हमले से भाई-बहन घायल:खेत में गेहूं की कटाई करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

चिड़ावा के भामरवासी में मधुमक्खियों के हमले से भाई-बहन घायल:खेत में गेहूं की कटाई करते समय हुआ हादसा, अस्पताल में भर्ती

चिड़ावा : चिड़ावा के भामरवासी गांव में खेत में फसल कटाई कर रहे दो श्रमिकों पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में एक भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खेत में गेहूं की कटाई कर रहे थे

जानकारी के अनुसार, यह घटना भामरवासी के एक खेत में गेहूं की कटाई के दौरान हुई। पेड़ों पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मक्खियां अचानक उत्तेजित होकर श्रमिकों पर टूट पड़ीं। हमले में मतरा लाल की 18 वर्षीय बेटी बिनाबाई और 25 वर्षीय बेटेभगवान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस के ईएमटी सतीश कुमार और पायलट बंटी नूनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को तुरंत उप जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉ. जेपी धायल के नेतृत्व में नर्सिंग स्टाफ ने दोनों का प्राथमिक उपचार शुरू किया।

प्रशासन से मधुमक्खियों के छत्ते हटाने की मांग

फिलहाल दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है और वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि आबादी और खेतों के आसपास लगे मधुमक्खियों के छत्तों को सुरक्षित तरीके से हटवाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

Related Articles