रात में घर पर सोई नाबालिग, सुबह लापता हुई:परिवार ने दो युवकों पर किडनैप करके ले जाने का शक जताया, पुलिस कर रही तलाश
रात में घर पर सोई नाबालिग, सुबह लापता हुई:परिवार ने दो युवकों पर किडनैप करके ले जाने का शक जताया, पुलिस कर रही तलाश
सीकर : सीकर में 17 साल की नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की रात को अपने घर पर सोई थी। सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो नाबालिग नहीं मिली। परिवार ने दो युवकों पर किडनैपिंग का शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
17 साल की नाबालिग लड़की के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि 14 मार्च की रात उनकी 17 साल की नाबालिग बहन घर में सोई थी। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो बहन नहीं मिली। इसके बाद परिवार ने आस-पड़ोस और गांव में नाबालिग लड़की की काफी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया।
परिवार के लोगों ने दूसरे जिले के रहने वाले दो युवकों पर नाबालिग लड़की को किडनैप करके ले जाने का शक जताया है। दोनों युवक नाबालिग के पहले से नाबालिग को जानते थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2064654


