[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा की मुख्य सड़क बदहाल:गंदगी और गड्ढों से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा की मुख्य सड़क बदहाल:गंदगी और गड्ढों से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग

डाडा फतेहपुरा की मुख्य सड़क बदहाल:गंदगी और गड्ढों से राहगीर परेशान, मरम्मत की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के डाडा फतेहपुरा गांव की मुख्य सड़क बदहाल स्थिति में है। गांव को जोड़ने वाली यह सड़क जगह-जगह गंदगी और बड़े-बड़े गड्ढों से भरी हुई है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क की इस खराब हालत के कारण राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात या पानी भरने की स्थिति में इन गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से तत्काल सड़क की सफाई करवाने और गड्ढों की मरम्मत कर इसे दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें सड़क की समस्या की जानकारी मिली है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर सफाई और गड्ढों की मरम्मत के लिए कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। इस दौरान ग्रामीण मोहित सिंह, पंकज, रणजीत, पवन कुमार, सत्यवीर सिंह, शेर सिंह, लाला सिंह और दिनेश सिंह सहित कई अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet