जिला सतर्कता यूनिट ने की गैस एजेंसियों की जांच
जिला सतर्कता यूनिट ने की गैस एजेंसियों की जांच
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशानुसार सोमवार को जिला सतर्कता यूनिट ने जिले में कुल 14 गैस एजेंसियों की जांच की। डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने बताया कि जांच के दौरान 14 गैस एजेंसियों में से 12 गैस एजेंसियों में कोई अनियमितता नहीं पाई गई, जबकि बीदासर तहसील की जोशी इण्डेन गैस एजेन्सी, साण्डवा में 40 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर तथा विक्रम इण्डेन गैस एजेंसी, अमरसर में 30 व्यवसायिक गैस सिलेण्डर कम पाए गए, जिस पर इण्डेन के ब्रिकीकर अधिकारी को गैस एजेंसियों में पाई गई अनियमितता के कारण दोनों गैस एजेंसियों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही के लिए पत्र जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि जिले में घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सामान्य व निर्बाध है। यदि किसी गैस एजेन्सी, वेंडर या अन्य व्यक्ति द्वारा सिलेण्डरों की जमाखोरी, कृत्रिम अभाव पैदा करना या निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करना पाया जाता है, तो संबंधित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 तथा एलपीजी एक्ट, 2000 की सुसंगत धाराओं के तहत कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2063678


