जीण माता मेले के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा : जिला कलेक्टर
जीण माता मेले के दौरान हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा : जिला कलेक्टर
सीकर : मुकुल शर्मा (जिला कलेक्टर, सीकर) ने जीण माता मंदिर में लगने वाले मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 19 मार्च 2026 से शुरू होने वाले जीण माता मेले की तैयारियां तत्काल प्रभाव से शुरू कर दी जाएं तथा सभी विभागों को सौंपे गए दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी से पालन किया जाए, ताकि पिछली बार जैसी कोई अव्यवस्था दोबारा न हो।
जिला कलेक्टर ने बताया कि मेले के अंतिम तीन दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहती है, इसलिए इन दिनों अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाएगा। उन्होंने कोछोर-जीण माता मार्ग पर पत्थर भरकर चलने वाले ट्रोलों की आवाजाही कम करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना कम हो सके।
सार्वजनिक निर्माण विभाग को सड़क के पेचवर्क कार्य शीघ्र पूरा करने तथा सड़क किनारे उगी झाड़ियों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बिजली और पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।
नगर परिषद आयुक्त को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने तथा अस्थायी शौचालय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक मेडिकल टीमों का गठन कर उपखंड अधिकारी व थाना प्रभारी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग के आसपास स्थित अस्पतालों को दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में उपचार की व्यवस्था रखने के लिए पाबंद किया गया है।
जिला कलेक्टर ने मेले के दौरान डेयरी बूथ लगाने, शराब की दुकानों को पूर्णतः बंद रखने तथा आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत व पशुपालन विभाग को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर उनकी जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स तैनात किए जाएंगे तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई जाएंगी।
जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि मेले के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और इस संबंध में बत्तीसी संघ को भी अवगत करा दिया गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा, जिला परिषद सीकर के सीईओ राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जे.पी. गौड़, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2216096


