[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेसियों ने नाले से गैस सिलेंडर भरने का किया प्रयास:बोले- PM ने किया था इस तकनीक का आविष्कार; सीकर में घरेलू गैस किल्लत पर विरोध प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

कांग्रेसियों ने नाले से गैस सिलेंडर भरने का किया प्रयास:बोले- PM ने किया था इस तकनीक का आविष्कार; सीकर में घरेलू गैस किल्लत पर विरोध प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने नाले से गैस सिलेंडर भरने का किया प्रयास:बोले- PM ने किया था इस तकनीक का आविष्कार; सीकर में घरेलू गैस किल्लत पर विरोध प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर सोमवार को कांग्रेस सेवादल की ओर से अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने प्रतीकात्मक रूप से नाले से गैस सिलेंडर भरने की कोशिश कर सरकार पर तंज कसा। इस दौरान नेताओं ने कहा कि गैस संकट के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है और व्यंग्य करते हुए कहा कि ऐसी तकनीक का आविष्कार पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

घरेलू सिलेंडर के इस आपदा में भी बढ़ाए दाम

सीकर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष रविकांत तिवाड़ी ने बताया कि देश में घरेलू गैस की कमी चल रही है और सरकार ने आपदा में भी अवसर ढूंढते हुए 60 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ा दिए। घरेलू गैस की कमी और मूल्य बढ़ोतरी के विरोध में आज हमने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में एक तकनीक का आविष्कार किया था। जिसमें उन्होंने बताया था कि नाले में पाइप लगाकर गैस जला सकते हैं। इसलिए आज हमने नाले पर पाइप लगाकर गैस सिलेंडर भरने की कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो सके।

नाले में पाइप डालकर गैस सिलेंडर भरने की कोशिश करते हुए कांग्रेसी।
नाले में पाइप डालकर गैस सिलेंडर भरने की कोशिश करते हुए कांग्रेसी।

पीएम मोदी को भेजने के लिए एक प्रपोजल तैयार

तिवाड़ी ने बताया कि शायद प्रधानमंत्री के बताने में कोई दिक्कत नहीं हुई, हमारे समझने में ही कोई दिक्कत रही है। हमने प्रधानमंत्री मोदी को भेजने के लिए एक प्रपोजल भी तैयार किया है। जिसमें हमने बताया कि हमारे सीकर में नानी बीहड़ है, जहां सीवरेज का प्लांट है, वहां बहुत ज्यादा गंदी गैस निकलती है। ऐसे में इसे उपयोग में लेते हुए पीएम मोदी प्लांट लगा दें तो हम उनकी बात को सत्य मानेंगे।

वरना हर बार की तरह उनकी इस बात को जुमला मानेंगे,जो वह हर बार देते रहते हैं। प्रधानमंत्री अपनी बात को बार-बार बोलकर झूठी बात को भी सत्य साबित करना चाहते हैं।

Related Articles