[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएम से मिलेंगे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी:नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग; दिया धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

सीएम से मिलेंगे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी:नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग; दिया धरना

सीएम से मिलेंगे बार एसोसिएशन के पदाधिकारी:नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग बहाली की मांग; दिया धरना

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने गुरुवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग की बहाली की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की।

बार संघ के अध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। तभी से अभिभाषक संघ इस आदेश के विरोध में आंदोलन कर रहा है। चौधरी ने कहा कि जनभावनाओं को देखते हुए सरकार को जिला और संभाग को फिर से बहाल करना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है।

अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने बताया कि वे मुख्यमंत्री से मिलने का समय लेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री से नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग की जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet