[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गैस के दाम बढ़ने पर लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया, सरकार की नीतियों का विरोध जताया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

गैस के दाम बढ़ने पर लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया, सरकार की नीतियों का विरोध जताया

गैस के दाम बढ़ने पर लक्ष्मणगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला जलाया, सरकार की नीतियों का विरोध जताया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : लक्ष्मणगढ़ कस्बे में सोमवार को उपखंड कार्यालय के सामने रसोई गैस की बढ़ती कीमतों और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों के विरोध में लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला की अध्यक्षता व ब्लॉक अध्यक्ष राकेश सिहाग के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधानमंत्री का पुतला जलाकर विरोध जताया।

महंगाई जनता की कमर तोड़ रही

जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई आम जनता की कमर तोड़ रही है। रसोई गैस सहित जरूरी वस्तुओं की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी से आम आदमी परेशान है। उन्होंने कहा कि इस बेतहाशा महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक आम जनता को राहत नहीं मिल जाती।

इस दौरान निवर्तमान उप चेयरमैन बनवारी पांडे, नरेंद्र बाटड़, पवन बुटोलिया, सज्जन हाफास, पीसीसी सदस्य दिनेश कसवां, पवन कुमावत सहित कई जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles