एफएसएफटीआई की राजस्थान स्टेट मीट आयोजित, राजस्थान चैप्टर का गठन
एफएसएफटीआई की राजस्थान स्टेट मीट आयोजित, राजस्थान चैप्टर का गठन
जयपुर : फेडरेशन ऑफ़ सेल्फ फाइनेंसिंग टेक्निकल इंस्टीट्यूशंस (एफएसएफटीआई) की ओर से तकनीकी शिक्षा में गुणवत्ता, नवाचार और संस्थागत सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक दिवसीसीय राजस्थान स्टेट मीट का आयोजन होटल रेडिसन ब्लू जयपुर में किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेशभर के स्व-वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और शिक्षा विशेषज्ञों ने भाग लेकर नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन, निजी तकनीकी कॉलेजों की चुनौतियों और तकनीकी शिक्षा के भविष्य पर विचार-विमर्श किया।
बैठक में सर्वसम्मति से एफएसएफटीआई के राजस्थान चैप्टर का गठन किया गया। डॉ. अरविंद अग्रवाल (अध्यक्ष, आर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस जयपुर) को नवगठित राजस्थान चैप्टर का पहला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में डॉ. केवीके राव (जनरल सेक्रेटरी), डॉ. अंशु कटारिया (नेशनल प्रेसिडेंट), अमित शर्मा (सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, पूका) और जनक खंडवाला (प्रेसिडेंट, सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन गुजरात) मौजूद रहे।
नेशनल प्रेसिडेंट डॉ. अंशु कटारिया ने कहा कि एफएसएफटीआई देश में स्व-वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों की राष्ट्रीय आवाज बनकर उभरी है और यह संगठन तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा संस्थानों के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।
बैठक में निर्णय लिया गया कि फेडरेशन प्रदेश के तकनीकी संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, उद्योगों के साथ बेहतर तालमेल और विद्यार्थियों के कौशल विकास के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
इस अवसर पर विक्रम सिंह कविया, श्रीधर सिंह सहित तकनीकी शिक्षा से जुड़े कई प्रतिनिधि और हितधारक भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2063466


