[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी में विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता अभियान, ग्राहकों व व्यापारियों को बताए अधिकार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ी में विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता अभियान, ग्राहकों व व्यापारियों को बताए अधिकार

खेतड़ी में विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता अभियान, ग्राहकों व व्यापारियों को बताए अधिकार

खेतड़ी : विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर खेतड़ी व्यावसायिक मंडल के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सुधीर गुप्ता ने किया, जिसमें ग्राहकों और व्यापारियों को उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

अभियान के दौरान बाजार के प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को उपभोक्ताओं के छह मौलिक अधिकारों की जानकारी दी गई। सुधीर गुप्ता ने कहा कि उपभोक्ता को गुणवत्ता युक्त वस्तु, सही जानकारी, शिकायत की सुनवाई, नुकसान की भरपाई, उपचार का अधिकार और शोषण से मुक्ति जैसे अधिकार प्राप्त हैं। उन्होंने व्यापारियों से पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ व्यापार करने का आह्वान किया।

जागरूकता अभियान के तहत स्वयंसेवकों ने बाजार में पंपलेट वितरित किए और ग्राहकों को बिल लेने, सामान की गुणवत्ता जांचने तथा किसी भी शिकायत के लिए उपभोक्ता फोरम का सहारा लेने की सलाह दी।

इस दौरान गोकेलचंद सैनी, चंदगीराम सैनी, बुधराम गुप्ता, प्रवीण परीवाला, सुरेश सोनी, मनोज गुप्ता, प्रदीप झुनझुनवाला, नरेंद्र भार्गव और चिमनलाल सोनी सहित कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान कई ग्राहकों और व्यापारियों ने अपनी समस्याएं भी साझा कीं। आयोजकों ने बताया कि उपभोक्ता अधिकारों को लेकर इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि बाजार में उपभोक्ताओं के हितों की बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles