विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
विश्व उपभोक्ता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, उपभोक्ता अधिकारों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में रविवार को जिला रसद कार्यालय परिसर में विश्व उपभोक्ता दिवस मनाया गया। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता दिवस की थीम (सुरक्षित उत्पाद, आत्मविश्वासी उपभोक्ता)” निर्धारित की गई।
डीएसओ अंशु तिवाड़ी ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही स्वस्थ और पारदर्शी बाजार व्यवस्था की नींव होता है। उन्होंने उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार जताया।
अधिवक्ता राजेन्द्र पुरोहित ने विश्व उपभोक्ता दिवस की पृष्ठभूमि, इतिहास तथा इसके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने उपस्थितों से उपभोक्ताओं के अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की। प्रवर्तन निरीक्षक संपत कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को केवल अपने अधिकारों के प्रति ही नहीं बल्कि अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।
उन्होंने सभी से अपील की कि वे बाजार से सामान खरीदते समय सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता दिखाई देने पर तुरंत सूचित करें। इस दौरान दाऊद थीम, मोहसीन खान, संजय कुमार, सुभाष पूनिया सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2062640

