कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला:कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
कांग्रेस ने किया विरोध-प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला:कार्यकर्ताओं ने की जमकर नारेबाजी
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति में कमी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आमजन पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर नाराजगी व्यक्त की।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार आपदा में अवसर तलाशने की राजनीति कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान और इजरायल के बीच युद्ध की स्थिति बनते ही घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 60 रुपए की वृद्धि कर दी गई, जिससे आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। उन्होंने सरकार से तुरंत महंगाई पर नियंत्रण के लिए कदम उठाने की मांग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक हाकम अली खान ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में देश में महंगाई बढ़ाना राष्ट्रहित में नहीं है। उन्होंने भारत की विदेश नीति को सही दिशा में न होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे आर्थिक दबाव बढ़ रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2062585

