[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डाडा फतेहपुरा आंगनबाड़ी भवन जर्जर:शौचालय में दरवाजा तक नहीं, प्रशासन से मरम्मत की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डाडा फतेहपुरा आंगनबाड़ी भवन जर्जर:शौचालय में दरवाजा तक नहीं, प्रशासन से मरम्मत की मांग

डाडा फतेहपुरा आंगनबाड़ी भवन जर्जर:शौचालय में दरवाजा तक नहीं, प्रशासन से मरम्मत की मांग

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा स्थित आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 4 अव्यवस्थाओं के बीच संचालित हो रहा है। यह केंद्र पूरी तरह जर्जर अवस्था में है, जिससे यहां आने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। केंद्र में बने शौचालय की स्थिति भी बेहद खराब है। इसमें अभी तक दरवाजा नहीं लगाया गया है और इसका निर्माण भी सही तरीके से नहीं हुआ है।

आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय के हालात
आंगनबाड़ी केंद्र में शौचालय के हालात

ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्र नियमित समय पर नहीं खुल रहा है, जिससे बच्चों और उनके अभिभावकों को परेशानी हो रही है। केंद्र पर कर्मचारियों का विवरण या बच्चों से संबंधित कोई जानकारी सूचना पट्ट पर प्रदर्शित नहीं की गई है।

इस संबंध में ग्रामीणों द्वारा राजस्थान संपर्क पोर्टल पर कई बार शिकायतें दर्ज करवाई जा चुकी हैं। हालांकि, संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जर्जर आंगनबाड़ी भवन की मरम्मत करवाई जाए, शौचालय में दरवाजा लगाया जाए तथा केंद्र को नियमित रूप से संचालित किया जाए, ताकि बच्चों को सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles