[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डालमास में श्री जमवाय माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलक्ष्मणगढ़सीकर

डालमास में श्री जमवाय माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित

डालमास में श्री जमवाय माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

लक्ष्मणगढ़ : भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर लक्ष्मणगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने उपखंड क्षेत्र के डालमास गांव में आयोजित श्री जमवाय माता मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम शेखावाटी के साधु-संतों के सानिध्य में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि डालमास गांव में स्थित श्री जमवाय माता का मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति हजारों वर्षों से कायम है और साधु-संतों का सानिध्य भक्तों को निरंतर मिलता रहा है।

बगड़ी ने कहा कि सूर्यदेव की उत्पत्ति के साथ ही भगवा का भी उद्भव हुआ और सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने में भक्तों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने समाज के लोगों से जात-पात से ऊपर उठकर भाईचारे के साथ सनातन संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सनातन परंपराओं के संरक्षण और विस्तार में मातृशक्ति और युवाओं का विशेष योगदान है।

कार्यक्रम में गाडोदा आश्रम के पीठाधीश्वर महावीर जति महाराज, शीलजती आश्रम के पीठाधीश्वर शिवराजजति महाराज, भाजपा नेता जितेंद्र कारंगा, नरपत सिंह डांगरा, भवानी सिंह खेड़ी, राजेश खाखल, भोजासर सरपंच संदीप शर्मा, पाटोदा के सतीश शर्मा, दिनेश जोशी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles