[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बैंक मैनेजर ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान:हार्ट अटैक आने पर बेहोश होकर गिरा, नजदीकी अस्पताल पहुंचाया; इलाज जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बैंक मैनेजर ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान:हार्ट अटैक आने पर बेहोश होकर गिरा, नजदीकी अस्पताल पहुंचाया; इलाज जारी

बैंक मैनेजर ने सीपीआर देकर बचाई युवक की जान:हार्ट अटैक आने पर बेहोश होकर गिरा, नजदीकी अस्पताल पहुंचाया; इलाज जारी

खंडेला : बावड़ी ग्राम पंचायत स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में गुरुवार को युवक को अचानक हार्टअटैक आ गया। बैंक मैनेजर प्रवीण तिवाड़ी की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। उन्होंने मौके पर ही युवक को सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया।

प्रदीप बगड़िया (पुत्र श्याम लाल बगड़िया) अपने पिता के साथ बैंक के काम से आया था। बैंक परिसर में ही अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह अचेत होकर गिर पड़ा। उसे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी।

ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर की सराहना की

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बैंक मैनेजर प्रवीण तिवाड़ी ने तुरंत सीपीआर देना शुरू किया। कुछ ही मिनटों तक लगातार सीपीआर देने के बाद युवक की सांसें फिर से चलने लगीं, जिससे वहां मौजूद लोगों ने राहत महसूस की।

इसके बाद युवक को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि समय पर सीपीआर मिलने से युवक की जान बच गई। घटना के दौरान बैंक में मौजूद ग्राहकों और ग्रामीणों ने बैंक मैनेजर की तत्परता और सूझबूझ की सराहना की। उनका कहना था कि यदि समय पर सीपीआर नहीं दिया जाता तो गंभीर परिणाम हो सकते थे।

Related Articles