छापर में राजस्थान दिवस समारोह पर स्वच्छता सप्ताह शुरू:अधिशाषी अधिकारी ने किया शुभारंभ, तालाब में श्रमदान किया
छापर में राजस्थान दिवस समारोह पर स्वच्छता सप्ताह शुरू:अधिशाषी अधिकारी ने किया शुभारंभ, तालाब में श्रमदान किया
रतनगढ़ : राजस्थान दिवस समारोह के तहत कस्बे में स्वच्छता सप्ताह का शुभारंभ किया गया है। स्वायत्त शासन विभाग के दिशा निर्देशों पर पालिका द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। स्वच्छता सप्ताह के शुभारंभ के अवसर पर पालिका कर्मियों और सफाईकर्मियों ने तालाब में श्रमदान किया। इस दौरान अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास भी मौजूद रहे।
अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस स्वच्छता सप्ताह के दौरान प्रतिदिन स्वच्छता और कचरा प्रबंधन से संबंधित गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक करना है। श्रमदान कार्यक्रम में अधिशाषी अधिकारी भवानी शंकर व्यास के साथ सहायक राजस्व निरीक्षक कैलाश चंद बंजारा और पालिका के अन्य कर्मचारियों ने भी भाग लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061412


