लोटिया रोड पर बाइक-टेम्पो की टक्कर, दो घायल:एक गंभीर, झुंझुनूं रेफर; पुलिस ने जांच शुरू की
लोटिया रोड पर बाइक-टेम्पो की टक्कर, दो घायल:एक गंभीर, झुंझुनूं रेफर; पुलिस ने जांच शुरू की
सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के लोटिया रोड पर शनिवार सुबह बाइक और टेम्पो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, घायलों की पहचान लोटिया निवासी संजय पुत्र घनश्याम (32 वर्ष) और सुष्मिता पुत्री युगल किशोर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की सूचना पर जीवन ज्योति रक्षा समिति के सदस्यों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने घायलों को सूरजगढ़ के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
डॉक्टरों ने संजय की गंभीर हालत को देखते हुए उसे झुंझुनूं जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लोटिया रोड पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हादसे होते रहते हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2061226


