[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ को चूरू में दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ को चूरू में दी श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ को चूरू में दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान 

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र में वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया।

जनसम्पर्क उपनिदेशक कुमार अजय ने कहा कि नारायण बारेठ राजस्थान की मिट्टी से जुड़े ऐसे पत्रकार थे, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता से इस क्षेत्र को नई ऊंचाइयां दीं। उनके निधन से पत्रकारिता जगत के साथ-साथ बौद्धिक समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है।

सहायक जनसम्पर्क अधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि बारेठ ने पत्रकारिता को केवल पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम माना और हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष देशदीपक किरोड़ीवाल ने कहा कि उनके विचार और कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी रहेंगे।

सभा में पत्रकार राजेन्द्र सिंह शेखावत, जमील खान, नरेश भाटी, मनोज शर्मा, देवराज लाटा, मोहम्मद अली पठान, राहुल शर्मा, जगदीश सोनी, ललित चौहान, विजय चौहान सहित अनेक पत्रकार व जनसम्पर्ककर्मी मौजूद रहे। अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet