स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट का होगा नवीनीकरण, दर्शक दीर्घा भी बनाएंगे
स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट का होगा नवीनीकरण, दर्शक दीर्घा भी बनाएंगे
झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर के कलेक्ट्रेट क्षेत्र को वाहन मुक्त किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद शहर की पहली सरकारी पार्किंग बनवाएगी। पार्किंग के लिए डाक बंगले की खाली पड़ी भूमि चिह्नित की गई है। इसके निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है। इस पर करीब 3.52 लाख की लागत आएगी। तीन दिन में काम शुरू होने की संभावना है। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में सरकारी कार्यालयों व न्यायालयों में हर दिन बड़ी संख्या में वाहन आते हैं। जो कलेक्ट्रेट के सामने नेहरू पार्क और सूचना केंद्र के बाहर खड़े रहते हैं। कलेक्ट्रेट में वाहनों के प्रवेश पर रोक के चलते इन वाहनों को सड़क पर खड़ा किया जाता है। इससे यहां भीड़भाड़ रहती है। इसको देखते हुए कलेक्ट्रेट क्षेत्र को नो व्हीकल जोन में बदलने का फैसला लिया गया है। कलेक्ट्रेट क्षेत्र में आने वाले वाहन इसी पार्किंग में पार्क हो पाएंगे।
अभी शुल्क तय नहीं, लेकिन लग सकता चार्ज : नगर परिषद व पीडब्ल्यूडी द्वारा निर्मित सरकारी पार्किंग में वाहन खड़े करने को लेकर अभी कोई शुल्क तय नहीं किया गया है। यह निर्णय पार्किंग तैयार होने के बाद लिया जाएगा। इसमें वाहनों का प्रति घंटे के आधार पार्किंग शुल्क तय किया जाएगा। इसका निर्णय प्रशासन के स्तर पर लिया जाना है। इसके साथ ही वाहनों की सुरक्षा को लेकर भी इंतजाम को लेकर योजना बनाई जा रही है। गौरतलब है कि कलेक्ट्रेट के सामने सड़क किनारे दिनभर वाहन खड़े रहते हैं। इस कारण कई बार यहां जाम की स्थिति बनी रहती है।
अब खड़े नहीं होंगे। . पीआरओ ऑफिस कलेक्ट्रेट क्षेत्र को नो व्हीकल जोन में बदलने के लिए नगर परिषद व सार्वजनिक निर्माण विभाग ने मिलकर योजना बनाई है। इसके लिए जिला परिषद सर्किल के पास डाक बंगले के खाली पड़ी भूमि में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जाएगी। इसका गेट कलेक्ट्रेट के सामने पीआरओ कार्यालय के पास बनेगा। वाहन सीधे अंदर पार्किंग में जा सकेंगे। नगर परिषद ने इसके लिए 3.52 लाख रुपए का टेंडर जारी किया है। इसमें वाहन दोनों तरफ आसानी से पार्क होंगे। करीब 250 गज भूमि में पार्किंग के लिए वर्क ऑर्डर दे दिया गया है। अगले तीन दिन में काम शुरू हो जाएगा और इसके 15 दिन में शहर की पहली सरकारी पार्किंग तैयार हो जाएगी।
झुंझुनूं शहर के स्वर्ण जयंती स्टेडियम में बास्केटबॉल कोर्ट का नवीनीकरण होगा। इसके साथ मैच देखने के लिए आने वाले दर्शकों के लिए विशेष दीर्घा भी बनेगी। जिला खेल अधिकारी राजेश ओला ने बताया कि एक जिला एक खेल में शामिल बास्केटबॉल के लिए सुविधाएं विकसित करने के लिए यह पहल की जा रही है। अभी स्वर्ण जयंती स्टेडियम में बास्केटबॉल के दो कोर्ट बने हुए हैं और दर्शकों के लिए दीर्घा नहीं बनी हुई।
अब इसके लिए नगर परिषद को नोडल एजेंसी नियुक्त करते हुए पंच गौरव योजना में बास्केटबॉल कोर्ट का रिनोवेशन कराया जाएगा। इसके साथ ही दर्शकों के लिए छायादार दीर्घा बनाई जाएगी। ओला ने बताया कि नगर परिषद ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिए हैं और जल्द ही इसका काम प्रारंभ होगा। बास्केटबॉल कोर्ट व दर्शक दीर्घा के निर्माण पर करीब 7 लाख रुपए खर्च होंगे। स्टेडियम में खेल व कृषि वाटिका स्थापित करने के लिए भी टेंडर हो चुके हैं। इसमें 9.99 लाख रुपए खर्च कर खेल वाटिका स्थापित की जाएगी।
कलेक्ट्रेट क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी के साथ मिलकर डाक बंगले की खाली पड़ी भूमि में सरकारी पार्किंग बना रहे हैं। इसके लिए वर्क ऑर्डर दे दिया गया है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा। इससे सड़क पर वाहनों की समस्या नहीं होगी।
– देवीलाल बोचल्या, आयुक्त, नगर परिषद झुंझुनूं
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060388

