[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बडबर में रात्रि चौपाल, जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बडबर में रात्रि चौपाल, जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

बडबर में रात्रि चौपाल, जिला कलेक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने गुरुवार को बुहाना उपखंड की बडबर ग्राम पंचायत के राजकीय विद्यालय में आयोजित रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उठाई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने गर्मी को देखते हुए गांव में पेयजल समस्या दूर करने के लिए आठ दिन में ट्यूबवेल पर बड़ी मोटर लगाने तथा 1 अप्रैल से टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही अन्य कुओं में भी मोटर लगाने के लिए अधिकारियों को कहा गया।

डॉ. गर्ग ने अधिकारियों से आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होकर काम करने की अपील करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कर्मचारी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और उनका समाधान करें।

उन्होंने खेल मैदान से तार हटाने और विद्यालय का नाम संस्कृत बालिका विद्यालय करने के संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल में जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामनिवास, बुहाना उपखंड अधिकारी पूनम मीणा, पुलिस वृत्ताधिकारी नोपाराम, जिला शिक्षा अधिकारी राजेश मील सहित विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles