[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आईएएस प्रीति जेवरिया तांतीजा का ननिहाल भारु में भव्य सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंडावाराजस्थानराज्य

आईएएस प्रीति जेवरिया तांतीजा का ननिहाल भारु में भव्य सम्मान

आईएएस प्रीति जेवरिया तांतीजा का ननिहाल भारु में भव्य सम्मान

मंडावा : ग्राम भारु में नव चयनित आईएएस अधिकारी प्रीति जेवरिया तांतीजा के सम्मान में सर्वसमाज की ओर से ग्राम चौक में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कन्हैयालाल रोहिल्ला ने बताया कि उनकी भांजी प्रीति जेवरिया तांतीजा के संघ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित आईएएस परीक्षा में चयन होने पर गांव में उत्साह का माहौल है। समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार ने प्रीति जेवरिया को साफा पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में शिवचंद सिंह दनेवा, रामदेव सिंह, शशि भारु (सरपंच प्रतिनिधि), राकेश भारु (प्रधानाचार्य), फुलचंद रोहिल्ला, बीरबल सिंह चिरानिया (फतेहपुर), राजेंद्र सिंह फूशखानी, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष विकास आल्हा, पूर्व तहसील अध्यक्ष अजय वर्मा नुआ, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतवीर बरवड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक मंच पर उपस्थित रहे।

इस दौरान गांव के लोगों ने प्रीति जेवरिया का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता विजय सिंह स्वामी ने किया।

इस अवसर पर भीम आर्मी मीडिया प्रभारी अनुराग भारु, हरीश (मास ग्रुप लाइब्रेरी झुंझुनूं), कमलेश काला, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास इशरवाल, राजेंद्र सिंह, राकेश, सीमा देवी (पूर्व सरपंच, भारु) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और आशीर्वाद देकर शुभकामनाएं दीं।

Related Articles