[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर के हार्डकोर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:कार बरामद, कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर के हार्डकोर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:कार बरामद, कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज

फतेहपुर के हार्डकोर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार:कार बरामद, कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

फतेहपुर : फतेहपुर के सरदारपुरा स्टैंड पर पुलिस ने हार्डकोर अपराधी दिनेश उर्फ लारा को अवैध धारदार हथियार (बरछी) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को डरा-धमका रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस ने बताया कि सरदारपुरा स्टैंड पर झगड़े की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचने पर पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति अपनी कार में धारदार हथियार लेकर आम लोगों को धमका रहा था। पूछताछ में उसकी पहचान वार्ड नंबर 2, रघुनाथपुरा स्टैंड, फतेहपुर निवासी दिनेश उर्फ लारा पुत्र ओमप्रकाश के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार बरछी और स्विफ्ट कार (नंबर RJ 23 CG 2239) जब्त की। इसके बाद आरोपी को आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच हेड कांस्टेबल त्रिलोकचंद कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपी दिनेश उर्फ लारा थाना क्षेत्र का हार्डकोर/एचएस अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से हत्या, लूट, हत्या के प्रयास, राजकार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट सहित कुल पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी इन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है और आजीवन कारावास की सजा से जुड़े एक मामले में फिलहाल जमानत पर है।

Related Articles