[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उप जिला अस्पताल में चार नए पर्ची काउंटर का उद्घाटन:महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और इमरजेंसी मरीजों को मिलेगी सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खंडेलाटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

उप जिला अस्पताल में चार नए पर्ची काउंटर का उद्घाटन:महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और इमरजेंसी मरीजों को मिलेगी सुविधा

उप जिला अस्पताल में चार नए पर्ची काउंटर का उद्घाटन:महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों और इमरजेंसी मरीजों को मिलेगी सुविधा

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

खंडेला : खंडेला के उप जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए चार नए पर्ची काउंटर शुरू किए गए हैं। ये काउंटर विशेष रूप से महिलाओं, दिव्यांगों, बुजुर्गों और इमरजेंसी मरीजों के लिए खोले गए हैं। इसका उद्देश्य पर्ची बनवाने में लगने वाले समय को कम करना और त्वरित चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करना है।

इन नवनिर्मित पर्ची काउंटरों का उद्घाटन खंडेला विधायक सुभाष मील ने किया। इस अवसर पर विधायक मील ने बताया कि क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही खंडेला उप जिला अस्पताल में मॉर्च्युरी (शवगृह) का निर्माण करवाया जाएगा।

ब्लड स्टोरेज खोलने की प्रक्रिया भी जारी

इसके अतिरिक्त, अस्पताल में ब्लड स्टोरेज खोलने की प्रक्रिया भी जारी है, जिसके शीघ्र ही शुरू होने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि इन नई सुविधाओं से खंडेला और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें छोटी-छोटी जरूरतों के लिए अन्य शहरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ता, नगर के प्रतिष्ठित नागरिक, तथा खंडेला उप जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles