सूरजगढ़ नाबालिग प्रकरण: थाने के सामने चल रहा धरना व भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त
सूरजगढ़ नाबालिग प्रकरण: थाने के सामने चल रहा धरना व भूख हड़ताल चौथे दिन समाप्त
सूरजगढ़ : नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस कार्रवाई की मांग को लेकर सूरजगढ़ थाने के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल गुरुवार को चौथे दिन समाप्त हो गई।
डॉ. भीमराव अंबेडकर अत्याचार निवारण समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में यह आंदोलन किया जा रहा था। समिति के जिलाध्यक्ष कैलाश दास महाराज ने बताया कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले में सूरजगढ़ थाने में मामला दर्ज है, लेकिन घटना के करीब 60 दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि आरोपी ताराचंद जाट (50) के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित परिवार सर्व समाज के लोगों के साथ पिछले चार दिनों से थाने के सामने धरना-प्रदर्शन कर रहा था। इस दौरान नाबालिग के माता-पिता भूख हड़ताल पर बैठे थे।
कैलाश दास महाराज ने कहा कि अब मामले की आगे की लड़ाई न्यायालय में लड़ी जाएगी। गुरुवार को रामस्वरूप आसलवासिया ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई।
इस मौके पर लाजवंती देवी, रवि प्रकाश, ईश्वर सिंह मेघवाल, विकास आल्हा (भीम आर्मी जिलाध्यक्ष), प्रीतम बीजोली (तहसील अध्यक्ष), शुभकरण बसवाला, रमेश कुमार, सीताराम पंवार, शक्तिसिंह मोई, उम्मेद सिंह गर्वा, मनोज नायक, सुनील कुमार, राकेश, प्रियंका नायक, विजेंद्र कुमार, जानकी देवी, सुमेर, ओमप्रकाश और अशोक कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2131286


