नकली किताबें से सावधान रहें! बच्चों का भविष्य असली किताबों में है
बाजार में नकली किताबों की कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं पर होगी कठोर कार्रवाई
झुंझुनूं : राजस्थान राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बाजार में कुछ विक्रेता मंडल की किताबों की नकली प्रतियां बेच रहे हैं। यह न केवल कानूनन अपराध है बल्कि बच्चों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ है।
मंडल के अनुसार कुछ प्रिंटिंग प्रेस और पुस्तक विक्रेता घटिया कागज व हानिकारक स्याही का उपयोग कर नकली किताबें बाजार में बेच रहे हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य को भी नुकसान हो सकता है और सरकार को भी राजस्व हानि होती है।
मंडल ने आमजन से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और प्रमाणिक पुस्तकें ही खरीदें। किताब लेते समय उसके कागज की गुणवत्ता और उस पर लगे वाटरमार्क (आरएसटीबी) की जांच अवश्य करें।
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि नकली किताबें बेचते पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जुर्माना और मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग के माध्यम से पुस्तकें निशुल्क वितरित की जाती हैं, जबकि निजी विद्यालय वितरण केंद्रों से अधिकृत पुस्तकों की खरीद कर सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2059337


