[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग, एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, 14-15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा सुरक्षा कवच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग, एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, 14-15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा सुरक्षा कवच

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग, एचपीवी टीकाकरण अभियान की समीक्षा, 14-15 वर्ष की किशोरियों को लगेगा सुरक्षा कवच

उदयपुरवाटी : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए शुरू किए गए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान की प्रगति को लेकर बीसीएमओ कार्यालय में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी (RCHO) डॉ. दयानंद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में अभियान के लक्ष्यों तथा अब तक की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को शुरू किए गए इस अभियान के तहत 14 से 15 वर्ष की किशोरियों को निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है।

डॉ. सिंह ने निर्देश दिए कि सभी सरकारी और निजी स्कूलों में पढ़ रही पात्र किशोरियों को चिन्हित कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जाए। आशा सहयोगिनी और एएनएम के माध्यम से घर-घर तक इस कार्यक्रम की जानकारी पहुँचाने और शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए गए। बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश ने बताया कि यह टीकाकरण महिलाओं को भविष्य में होने वाले सर्वाइकल कैंसर के खतरे से बचाने के लिए एक क्रांतिकारी कदम है। सभी कार्मिक इसे गंभीरता से लें ताकि कोई भी पात्र किशोरी इस सुरक्षा चक्र से वंचित न रहे।

बैठक में बीसीएमओ डॉ. मुकेश भूपेश, सांख्यिकी अधिकारी सुनील, खंड कार्यक्रम अधिकारी आशा सैनी, सुरेश सैनी, लेखाधिकारी नवीन शर्मा, कैलाश बबेरवाल, कैलाश सिंगोदिया, एलटी महेश सैनी, संगणक सचिन कुमार सहित एएनएम, डेटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पीसीटीएस (PCTS) पोर्टल पर डेटा एंट्री और एफसीएम इंजेक्शन कार्यक्रम की भी समीक्षा की। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles