[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निराधनूं में शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया गया भोग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मलसीसरराजस्थानराज्य

निराधनूं में शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया गया भोग

निराधनूं में शीतला माता को ठंडे पकवानों का लगाया गया भोग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अंसार मुज्तर

निराधनूं : गांव में बुधवार सुबह शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं ने ठंडे पकवानों का भोग लगाकर माता की पूजा-अर्चना की। मंदिर के भक्त ओमप्रकाश ने बताया कि इस पर्व पर ताजा भोजन नहीं बनाया जाता, बल्कि एक दिन पहले तैयार किए गए पकवान माता शीतला को अर्पित किए जाते हैं।

श्रद्धालुओं ने माता को दही, बाजरा, राबड़ी और बासी रोटी का भोग लगाकर घर-परिवार व बच्चों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस दिन शीतला माता की कथा सुनने का भी विशेष महत्व माना जाता है। इससे पहले मंगलवार रात शीतला माता मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया।

जागरण में गायक कलाकार पूर्णमल राव एंड पार्टी ने माता के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे। कार्यक्रम में गांव के कई श्रद्धालु मौजूद रहे और माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles