गिडानिया गांव में पानी के लिए लोग परेशान:AEN को बताई समस्या, वार्ड 20 में ट्यूबवेल गहरा करवाने की मांग
गिडानिया गांव में पानी के लिए लोग परेशान:AEN को बताई समस्या, वार्ड 20 में ट्यूबवेल गहरा करवाने की मांग
चिड़ावा : चिड़ावा के गिडानिया गांव में पानी की कमी से ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पीने के पानी की बेहद कमी है और पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जलदाय विभाग को भी समस्या के बारे में बताया है।
AEN को बताई समस्या
ग्रामीणों ने सहायक अभियंता (AEN) सविता चौधरी से मुलाकात की। एईएन ने आश्वासन दिया कि शुरुआती राहत के तौर पर कुएं में पाइप बढ़ाकर पानी की आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीणों की समस्या का समाधान हो सके।
अधिकारियों ने यह भी बताया कि यदि इस व्यवस्था से भी समस्या का हल नहीं होता है, तो गांव के लिए एक नया कुआं स्वीकृत कर खोदा जाएगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भीषण गर्मी को देखते हुए जल्द से जल्द धरातल पर काम शुरू किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इससे पहले, ग्रामीणों ने जलदाय कार्यालय में कुछ देर प्रदर्शन भी किया। हालांकि, आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण अपना प्रदर्शन समाप्त कर गाड़ियों से गांव के लिए रवाना हो गए।
वार्ड 20 का ट्यूबवेल सूखा
इधर, शहर के वार्ड 20 में लंबे समय से ट्यूबवेल सूखा पड़ा है। वार्डवासी ट्यूबवेल को भीलवाड़ा मशीन लगवाकर गहरा करने की मांग कर रहे है ताकि फिर से पेयजल आपूर्ति सही हो सके। लेकिन अब तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसको लेकर वार्डवासियों ने एईएन सविता चौधरी को ज्ञापन दिया है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2222296