[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

311 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

311 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

311 ग्राम अवैध गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 311 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन तथा वृताधिकारी जुल्फीकार अली के सुपरविजन में थाना प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। गश्त और जांच के दौरान राजस्थान स्कूल खेतड़ीनगर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में सफेद कपड़े का थैला लेकर आता दिखाई दिया।

पुलिस ने तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 311 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया और आरोपी सुलतान सिंह (69) निवासी बजावा, थाना मंड्रेला हाल निवासी खेतड़ीनगर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आरोपी से गांजे के स्रोत और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।

Related Articles