[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पथराव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:सरकारी वाहन में तोड़फोड़ और आग लगाने का किया था प्रयास


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पथराव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:सरकारी वाहन में तोड़फोड़ और आग लगाने का किया था प्रयास

पथराव मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार:सरकारी वाहन में तोड़फोड़ और आग लगाने का किया था प्रयास

खेतड़ी : खेतड़ी की मेहाड़ा पुलिस ने पुलिस दल पर हमला करने और पथराव के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने एक सड़क हादसे के बाद सरकारी वाहन में तोड़फोड़ करने और उसे आग लगाने का प्रयास भी किया था।

शव पड़ा होने की सूचना पर गई थी पुलिस

थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि यह घटना 7 मार्च की रात को हुई। राजकीय अस्पताल मेहाड़ा के पास एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस दल मौके पर पहुंचा और शव को सड़क से हटाकर 112 वाहन से अस्पताल ले जाने की कार्रवाई कर रहा था।

इसी दौरान मेहाड़ा गांव के कुछ युवक मौके पर पहुंचे और शव को अस्पताल ले जाने से रोकने लगे। उन्होंने अन्य लोगों को भी इकट्ठा कर लिया। सूचना मिलने पर थानाधिकारी अपने दल के साथ मौके पर पहुंचे। वहां सरपंच प्रतिनिधि होशियारसिंह सहित करीब 100-150 लोगों की भीड़ ने पुलिस वाहन में रखे शव को निकालने का प्रयास किया और वाहन को जलाने की कोशिश की।

उग्र भीड़ ने पथराव भी शुरू कर दिया और पुलिस टीम को जान से मारने की धमकियां दीं। इस पथराव में थानाधिकारी मेहाड़ा राममनोहर, खेतड़ी थानाधिकारी मोहनलाल, एएसआई अनिल कुमार, एचसी अमरचंद और अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। इन सभी लोगों ने मिलकर सरकारी कार्य में बाधा डाली।

इनको गिरफ्तार किया

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मेहाड़ा निवासी कुलदीप उर्फ बकरा, मोहनलाल, धर्मपाल, अनुज और साहिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।

Related Articles