दिल्ली में दलित युवक की हत्या पर जताया रोष:सिंघाना में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
दिल्ली में दलित युवक की हत्या पर जताया रोष:सिंघाना में ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
सिंघाना : सिंघाना कस्बे के ग्रामीणों ने दिल्ली में हुई एक घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया है। बुधवार को ग्रामीणों ने एसडीएम पूनम मीणा के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। इसमें दिल्ली में होली के दौरान दलित युवक तरुण खटीक की निर्मम हत्या के दोषियों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की गई।

डॉ. बी.आर. अंबेडकर सेवा समिति की ओर से दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि दिल्ली के उत्तमनगर क्षेत्र में तरुण खटीक की हत्या ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। ग्रामीणों ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताया, जिससे समाज में भय का माहौल पैदा हो रहा है। उन्होंने त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

ग्रामीणों ने मांग की कि हत्या में शामिल आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाया जाए और उन्हें फांसी की सजा दी जाए। इसके अतिरिक्त, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग की गई। परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने और दोषियों के घरों पर बुलडोजर चलाकर ऐसी कार्रवाई करने की भी अपील की गई ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हों।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर युवा नेता नौरंग डांगी, राधेश्याम पंवार, महिपाल मीणा, रामनिवास, राजकुमार, बाबूलाल, मनोज, मुकेश, नत्थुराम, किशोरी लाल, मैक्स नायक रविंद्र राकी सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058221

