[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मनाई:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मनाई:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

नीमकाथाना में सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मनाई:पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग

नीमकाथाना : महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा की अग्रदूत माता सावित्रीबाई फुले की 129वीं पुण्यतिथि मंगलवार को नीमकाथाना के धोली डूंगरी स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले आवासीय शिक्षण संस्थान में मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट बंटेश सैनी ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्रीबाई फुले और महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद उपस्थित समाज बंधुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर वक्ताओं ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन, उनके संघर्ष और समाजोत्थान में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा का दीप जलाया और समाज में समानता व शिक्षा के अधिकार के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वक्ताओं ने केंद्र सरकार से महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले दंपति को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी की। कार्यक्रम में संस्थान के महासचिव बहादुर मल सैनी, कोषाध्यक्ष माडू राम सैनी, उपाध्यक्ष बृज लाल सैनी, नेतराम सैनी, सुरेन्द्र सैनी, छिन्ना राम सैनी और बुद्धि प्रकाश सैनी सहित समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इस दौरान राजस्थान शिक्षक संघ (कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार संस्थान पहुंचे बृज लाल सैनी का पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही आगामी 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को भव्य रूप से मनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया और कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के लिए जल्द बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया। अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष एडवोकेट बंटेश सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

Related Articles