सादुलपुर में पूर्व विधायक डॉ.कृष्णा पूनिया ने किया प्रदर्शन:बिजली कटौती, जर्जर खंभों पर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन, बोलीं-आमजन परेशान
सादुलपुर में पूर्व विधायक डॉ.कृष्णा पूनिया ने किया प्रदर्शन:बिजली कटौती, जर्जर खंभों पर एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन, बोलीं-आमजन परेशान
सादुलपुर : राजगढ़ में पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने बिजली विभाग के एक्सईएन से मुलाकात कर बिजली से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विरोध जताया। उन्होंने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन भी सौंपा।
पूर्व विधायक बोलीं-अघोषित बिजली कटौती से परेशान
डॉ. पूनिया ने कहा कि क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से आमजन काफी परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली विभाग इस गंभीर समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे लोगों को भारी असुविधा हो रही है।
कई जगहों पर टूटे बिजली के तार
उन्होंने बताया कि राजगढ़ शहर में कई स्थानों पर बिजली के खंभे जर्जर हालत में हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा, कई जगहों पर बिजली के तार टूटकर गिरने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। शहरी क्षेत्रों में लगातार वोल्टेज की समस्या बनी रहती है, जिसके समाधान के लिए नए ट्रांसफार्मर लगाने की आवश्यकता है।
नए ट्रांसफॉर्मर मिलने पर लग रहा समय
किसानों की समस्याओं का जिक्र करते हुए डॉ. पूनिया ने कहा कि ट्रांसफार्मर जल जाने पर उन्हें नया ट्रांसफार्मर मिलने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाता है। इस देरी के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने मांग की कि किसानों को तुरंत नए ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं।
डॉ. पूनिया ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी बिजली विभाग का घेराव कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
ये रहे मौजूद
इस दौरान देहात ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पूनिया, नगर अध्यक्ष पवन सैनी, रोहित पूनिया, नियाज मोहम्मद गहलोत, रामपुरा सरपंच नरेश बलानिया, एडवोकेट सुरेश पूनिया, पूर्व सरपंच अमित मीणा, राशिद कुरैशी, रफीक पहाड़खानी, रणवीर राव, सज्जन भाकर, कयूम गहलोत, संदीप भाम्भू, कमल बजाड और माखन पूनिया सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058182


