[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती पर विरोध, 30 जून तक छुट्टियां करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती पर विरोध, 30 जून तक छुट्टियां करने की मांग

ग्रीष्मकालीन अवकाश में कटौती पर विरोध, 30 जून तक छुट्टियां करने की मांग

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अनिल शर्मा

शिमला : शिक्षा विभाग द्वारा इस वर्ष ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि कम किए जाने के फैसले का शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों में विरोध देखने को मिल रहा है। पहले जहां स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 17 मई से 30 जून तक घोषित किया जाता था, वहीं इस बार विभाग ने छुट्टियां 20 जून तक ही घोषित की हैं। छुट्टियों में करीब 10 दिन की कटौती होने से शिक्षकों और विद्यार्थियों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मई और जून में भीषण गर्मी पड़ती है, ऐसे में स्कूल जल्दी खुलने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षकों और अभिभावकों का कहना है कि पहले लंबे ग्रीष्मकालीन अवकाश से विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलती थी, लेकिन इस बार अवकाश कम होने से उन्हें तेज गर्मी में स्कूल आना-जाना पड़ेगा। इसको लेकर कई शिक्षकों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले की तरह 30 जून तक करने की मांग उठाई है, ताकि विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिल सके।

Related Articles