झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक:बढ़ती जनसंख्या को बताया नेचर के लिए चिंताजनक, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान
खेतड़ी में पर्यावरण संरक्षण को लेकर किया जागरूक:बढ़ती जनसंख्या को बताया नेचर के लिए चिंताजनक, ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने का आह्वान

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के राजकीय जयसिंह स्कूल में शनिवार को पर्यावरण संरक्षण को लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य जिले सिंह थे। जबकि अध्यक्षता अशोक सिंह ने की। कार्यक्रम के दौरान सबसे अतिथियों ने पर्यावरण जागरूक सप्ताह का शुभारंभ विधिवत रूप से किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिले सिंह ने कहा कि मनुष्य के जीवन में स्वस्थ पर्यावरण की बहुत अधिक महत्व होता है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर प्रत्येक व्यक्ति को अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। देश में बढ़ती जनसंख्या बहुत ही चिंता का विषय है, जिससे पर्यावरण को भी काफी नुकसान हो रहा है।
पर्यावरण के नुकसान होने से मौसम में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है, जिससे कहीं अधिक बरसात व अन्य गतिविधियां होने से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पौधा लगाकर उसकी देखरेख करने से भविष्य में नया रूप ले सकता है, जिससे आगे आने वाली पीढ़ियों को काफी फायदा मिल पाएगा। मनुष्य को अपने आसपास अधिक से अधिक पेड़ लगाकर पर्यावरण के संरक्षण में पहल करनी चाहिए तथा दूसरे लोगों को भी पर्यावरण के संरक्षण को लेकर प्रेरित करना चाहिए।
स्लोगन मैन रमाकांत वर्मा ने पर्यावरण के संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया और अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने फायदे को लेकर पेड़ों की अंधाधुंध कटाई करने से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचाया जा रहा है,जिसका खामियाजा भी भुगतना पड़ रहा है। इस दौरान बच्चों को पर्यावरण की महत्वता, उपयोगिता व पर्यावरण को होने वाली वस्तुओं से नुकसान के बारे में जानकारी देकर पर्यावरण के संरक्षण को बेहतर बनाने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर रमाकांत वर्मा, दीपेंद्र, प्रियंका, अमित सिंह, संजय कुमार, ओमप्रकाश, सुरेंद्र, शमशेर अली, किशन कुमार, धीर सिंह, ताराचंद, विनोद कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।