भावनात्मक नहीं, सशक्त बदलाव की ओर बढ़ें महिलाएं – एडीएम
विभिन्न विभागों की 110 महिला कार्मिकों का हुआ सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के तहत राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में कर्तव्यनिष्ठ महिला सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नीमकाथाना के अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान शिक्षा परिषद की उपनिदेशक दीपा मुंडोतिया ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नीमकाथाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा और श्रीमाधोपुर तहसीलदार स्नेहलता राजोरिया उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला कलक्टर भागीरथ साख ने कहा कि महिलाओं को अपने कार्य क्षेत्र में भावनात्मक नहीं बल्कि सशक्त बदलाव की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए हमेशा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की महत्वाकांक्षा रखनी चाहिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश मीणा ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और उनकी उपलब्धियां समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की 110 महिला कार्मिकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दिनेश गोविंद शर्मा ने किया।
समारोह में सीकर जिला समन्वयक राकेश लाटा, पूर्व अतिरिक्त जिला कलक्टर ईश्वर सिंह राठौड़, अजीतगढ़ विकास अधिकारी सुनील, निवर्तमान प्रधान शंकरलाल यादव, अजीतगढ़ उप पुलिस अधीक्षक प्रेम बहादुर निर्भय, अजीतगढ़ थानाधिकारी विजय सिंह, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमन शर्मा, मोहनलाल, विजय यादव, देवेंद्र परमार, पी.के. सिंह, महेश दीवान, मनीष मीणा, सोसायटी के तहसील प्रभारी कपिल मीणा, ब्लॉक संयोजक शंकरलाल शर्मा और शिक्षाविद् पवन शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057825
