छठे राज्य वित्त आयोग के तहत चांदगोठी में बने रिचार्ज स्ट्रक्चर से मिली पानी भराव से राहत
छठे राज्य वित्त आयोग के तहत चांदगोठी में बने रिचार्ज स्ट्रक्चर से मिली पानी भराव से राहत
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कल्याणकारी नीतियों से ग्रामीण विकास सुदृढ़ हो रहा है। सरकार की पहल पर गांवों में जल संरक्षण और भूजल स्तर में सुधार के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान अंतर्गत जिले के विभिन्न गांवों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार की फलैगशिप योजना ‘कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान’ अंतर्गत ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने के लिए जिले में रिचार्ज स्ट्रक्चर भूजल स्तर को सुधार रहे हैं, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पानी भराव की समस्या से भी राहत प्रदान कर रहे हैं। जिले के राजगढ़ उपखंड की चांदगोठी में वर्ष 2024–25 में छठे राज्य वित्त आयोग के तहत बनाए गए रिचार्ज स्ट्रक्चर इस दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। इन संरचनाओं के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण हो रहा है और पानी जमीन में समाहित होकर भूजल स्तर को बढ़ाने में सहायक बन रहा है।

ग्रामीणों बताते हैं कि पहले गांव में बारिश के दौरान कई स्थानों पर पानी भराव की समस्या बनी रहती थी, जिससे लोगों को आवागमन और दैनिक कार्यों में परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब रिचार्ज स्ट्रक्चर बनने के बाद वर्षा का पानी व्यवस्थित रूप से जमीन में समाहित हो रहा है, जिससे जलभराव की समस्या में काफी कमी आई है।
ग्रामीणों का कहना है कि इन संरचनाओं के बनने से न केवल जलभराव से राहत मिली है, बल्कि भविष्य में जल संकट की समस्या से भी काफी हद तक बचाव होगा। साथ ही भूजल स्तर में सुधार होने से क्षेत्र में पेयजल और कृषि कार्यों के लिए पानी की उपलब्धता भी बेहतर होने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2057826
